डॉ. आशा कुमारी हरियाणा की प्रतिष्ठित मेडिकल बायोकेमिस्ट, लेखिका एवं शोधकर्ता हैं। उन्होंने पं. बी. डी. शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस), रोहतक से एमबीबीएस तथा एम.डी. (बायोकेमिस्ट्री) की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में वे शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूंह, हरियाणा) में जैव रसायन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. आशा को चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं साहित्य सृजन के क्षेत्र में विशेष पहचान प्राप्त है। उनके अनेक शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वे विज्ञान, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, महिला स्वास्थ्य, कला एवं संस्कृति जैसे विविध विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्रमुख कृतियों में पीरियड्स: परम्पराएं, भ्रान्तियां और विज्ञान, हरियाणा की ग्रामीण कला की खोज एवं पुनरुद्धार, आयुर्वेद: अन्सिएंट साइंस और सूडो साइंस, स्वीट बायोकैमिस्ट्री तथा टेक्स्टबुक ऑफ बायोकैमिस्ट्री उल्लेखनीय हैं।
डॉ. आशा एक कुशल चित्रकार, गायिका, नर्तकी एवं खेल-प्रेमी भी हैं। उन्हें हरियाणा की कला पर लिखी पुस्तक के लिए वर्ष राजस्थान अकादमी द्वारा 2026 का ‘नारी गौरव सम्मान’ दिया गया l उन्हें वर्ष 2024 में “एक नारी 100 पे भारी – उभरती हुई आगामी लेखिका पुरस्कार” तथा “सुदेश कुमारी स्मृति साहित्य रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। विज्ञान और परंपरा के समन्वित अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है और इसी दिशा में वह निरंतर कार्य कर रहीं हैँ l